फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मेडिकल भता 400 से 500 रुपये किया जाए

मेडिकल भता 400 से 500 रुपये किया जाए

Sat, 15 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल भता 400 से 500 रुपये किया जाए
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक डियारा सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर में की गई। बैठक प्रधान बीआर भाटिया की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को बंशीराम ठाकुर, होशियार सिंह, सुखराम भारद्वाज, सुरेश कुमार शर्मा, सीताराम, रूपलाल राठौर ने संबोधित किया। बैठक में सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर रूपलाल राठौर के बेटे के निधन पर मौन रखकर आत्मा की शांति की कामना की गई।
विज्ञापन

साथ ही नूरपूर राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बारे में चरचा की गई। मुख्य मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार व प्रबंधन वर्ग के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। एसोसिएशन ने कहा कि जिस तरह का कार्य बोर्ड पहले करता रहा है वैसा ही कार्य किया जाना चाहिए। पंजाब की तर्ज पर सभी को ग्रेड-पे 2006 से सभी कर्मचारियों व पेंशनरों को दिया जाए। मेडिकल बिलों का भी जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। मेडिकल बिल पंजाब की तर्ज पर 400 से 500 रुपये किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल करें। 65, 70, 75 वर्ष की आयु पूरी करने पार पांच, दस व 15 प्रतिशत को मूल पेंशन में समयोजित किया जाए। दो साल बाद पर्यटन भत्ता पंजाब की तर्ज पर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में सीताराम, प्रेम सिंह, बेसरीराम, रोशनलाल, अनिल कुमार, कृष्णलाल, सुखराम, छोटाराम, तुलसीराम, होशियार सिंह, बालकराम, धर्मपाल, अमरनाथ, महेंद्र, धनीराम, हरीकृष्णा गुप्ता, कर्मचंद, सुरेश कुमार, मस्तराम, मेहर सिंह ने भाग लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed