{"_id":"5af5c7ed4f1c1be5408b4769","slug":"191526056941-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर एसडीएम से मिले कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर एसडीएम से मिले कर्मचारी
Updated Fri, 11 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों ने एसडीएम को बताईं समस्याएं
पुरानी पेंशन बहाल करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड घुमारवीं के पदाधिकारी प्रधान सुरेश चंदेल के नेतृत्व में उपमंडलाधिकारी घुमारवीं शशीपाल शर्मा से मिले। खंड प्रधान ने बताया कि उपमंडलाधिकारी घुमारवीं के साथ कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इनमें कर्मचारियों को वर्ष 2012 के बाद चिकित्सा बिलों और यात्रा भत्ता बिलों का भुगतान न होना, बिलों का भुगतान वरिष्ठता सूची के आधार पर करवाना, विभिन्न विभागों में दिए गए सरकारी क्वार्टरों की सबलेटिंग की छानबीन करके जरूरत मंद कर्मचारियों को र्क्वाटर उपलब्ध करवाना, घुमारवीं में अराजपत्रित कर्मचारी भवन का निर्माण करवाना, मई 2003 के बाद नियमित हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करवाना, दकड़ी चौक घुमारवीं की लंबे समय से खराब ट्रैफिक लाइट को दुरुस्त करवाना, जो कर्मचारी कार्यालय में बैठाए गए हैं उन्हें फील्ड में भेजना, सिविल अस्पताल घुमारवीं में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रात्रि ड्यूटी में पुलिस कर्मचारी या होम गार्ड कर्मचारी की ड्यूटी लगवाना, बचत भवन घुमारवीं के हॉल और कमरों की मरम्मत करवाना आदि मांगों के बारे में एसडीएम को अवगत करवाया गया। चंदेल ने बताया कि उपमंडलाधिकारी घुमारवीं ने इन सभी मांगों का हल करने का आश्वासन दिया और सभी विभागाध्यक्षों को इन समस्याओं को हल करने के आदेश दिए। इस अवसर पर खंड महासचिव रंगीला राम ठाकुर, मुख्य संरक्षक तिलक राज शर्मा, मुख्य सलाहकार जगदेव चौहान, वरिष्ठ उपप्रधान सतीश गौतम, उपप्रधान दाता राम, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, उपप्रधान संजीव शर्मा, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, कार्यालय सचिव पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।