फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नलवाड़ी मेले में सात दिनों तक होंगी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं

नलवाड़ी मेले में सात दिनों तक होंगी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं

Tue, 05 Mar 2019 10:59 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले में सात दिनों तक होंगी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। नलवाड़ी मेले में लोग सात दिनों तक पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताओं का आनंद ले सकेंगे। मेले में लोग आकाश में विभिन्न साहसिक, अठखेलियों व करतब देख सकेंगे। इसके अलावा मेले में खेल प्रेमियों के लिए कुश्तियां, कबड्डी के अतिरिक्त हॉफ मैराथन विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
नलवाड़ी मेले के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने की। उन्होंने कहा कि इस बार मेला समिति की ओर से हर वर्ग, हर आयु के लोगों की रुचि के अनुसार मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के आयोजनों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए इस वर्ष पैराग्लाइडिंग साहसिक खेल को भी विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है जो कि मेले के दौरान 7 दिनों तक आकाश में विभिन्न साहसिक अठखेलियों और करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्याओं की गुणवत्ता और श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए प्रस्तुतियां देने के लिए कलाकारों से 15 मार्च तक वीडियो क्लिपिंग सहित ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है। विशेष ज्यूरी द्वारा प्रस्तुतियों की वीडियो क्लिपिंग को देखने के उपरांत मूल्यांकन के आधार पर ही श्रेष्ठ प्रस्तुतियों के लिए मंच उपलब्ध करवाया जाएगा। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए योजनाबद्ध तरीके से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएंगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि मेले के दौरान सुचारु रूप से स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मेले के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि मेले के शुभारंभ अवसर पर 17 मार्च को एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम राजीव कुमार, एसडीएम प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त पूजा चौहान, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इनसेट....
दिव्यांगजनों के लिए मेले में मिलेगी घूमने की सुविधा
उन्होंने कहा कि इस बार दिव्यांगजन भी मेले का आनंद ले सकेंगे। मेला समिति द्वारा उन्हें मेला स्थल पर घुमाने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। व्हील चेयर सहित अन्य जरूरी उपकरण दिए जाएंगे, ताकि वह मेले का लुत्फ ले सकें।

इनसेट...
महिलाओं, बुजुर्गों के लिए बनेगी दीर्घाएं
मेले में महिलाओं व बुजुर्गों के लिए अलग से दीर्घाएं बनाई जाएंगी ताकि मेले के दौरान कुश्ती व रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ लेने के लिए आने वाले बुजुर्गों व महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा उन्हें भीड़ में भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं यहां पर अलग से बैरिकेट्स भी लगाए जाएंगे।
------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed