{"_id":"5c7ab4dbbdec227370401d32","slug":"181551545563-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में भाजयुमो ने निकाली विजय संकल्प रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में भाजयुमो ने निकाली विजय संकल्प रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर/घुमारवीं/जुखाला/स्वारघाट। जिला में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा ने विजय संकल्प रैली का आयोजन किया जिसमें भाजपा के सांसद, विधायकों और मुख्य प्रवक्ता ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर सैकड़ों युवाओं ने बाइक और कार पर सवार होकर रैली में भाग लिया। बिलासपुर में आयोजित रैली में विधायक सुभाष ठाकुर भी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं साथ रैली में मौजूद रहे।
इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी मंडल घुमारवीं द्वारा विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन तरघेल से घुमारवीं दकड़ी चौक तक किया गया जिसमें हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर व स्थानीय विधायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बाइक रैली पार्टी के नारों के साथ डंगार दधोल निहारी पट्टा से होती हुई घुमारवीं पहुंची जिसकी अगुआई सांसद अनुराग ठाकुर व विधायक राजेंद्र गर्ग ने की।
वहीं ब्रह्मपुखर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प रैली निकाली जिसमें भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं रणधीर शर्मा मौजूद रहे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मपुखर से लेकर मलोखर तक विजय रैली निकाली। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगा। रणधीर शर्मा ने बताया कि आज पूरे देश में युवा मोर्चा द्वारा विजय संकल्प रैली निकाली जा रही है जिसमें करीब 3 करोड़ से ऊपर बाइकों का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
इधर, करीब 50 बाइक सवारों और 50 कारों के काफिले ने भाजपा के झंडे लगाकर विजय दिवस रैली निकालते हुए नयनादेवी से स्वारघाट तक का सफर तय किया। स्वारघाट पहुंचने पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व नयनादेवी के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने नयनादेवी मंडल भाजपा के समस्त पदाधिकारियों व समस्त सदस्यों सहित विजय रैली का स्वारघाट पहुंचने पर अभिनंदन किया है। रणधीर शर्मा ने बताया कि उपरोक्त विजय दिवस रैली का खास मकसद विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल देश वापसी का जश्न है।
-----------------------------