फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रिक्त पड़े कंडक्टरों के पद भरने की उठाई मांग

रिक्त पड़े कंडक्टरों के पद भरने की उठाई मांग

Fri, 01 Mar 2019 10:43 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
रिक्त पड़े कंडक्टरों के पद भरने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। प्रदेश एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन बिलासपुर इकाई की बैठक एचआरटीसी वर्कशॉप में शुक्रवार को आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता इकाई के सचिव गगन कुमार शर्मा ने की। यूनियन ने बिलासपुर क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शर्मा से मिलकर कंडक्टर यूनियन को आ रही परेशानियों के बारे में भी अवगत करवाया।
सचिव ने बताया कि बिलासपुर के परिचालकों की भारी कमी चल रही है जिसके चलते कार्यरत कंडक्टरों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है। बिलासपुर में वर्तमान में 150 कंडक्टर कार्यरत हैं, जबकि यहां पर 202 पद कंडक्टर हैं। उन्होंने मांग की है कि खाली पड़े पदों को भरा जाए, जिससे कंडक्टरों की समस्या दूर हो। साथ ही बस टिकट काटने वाली इलेक्ट्रिक मशीनें कम होने के कारण भी कंडक्टरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया दिया है। इस मौके पर बिलासपुर अध्यक्ष सुरेश, प्रधान राकेश कुमार, कृष्ण चंद, श्रवण कुमार, सुभाष कुमार, देवचंद, विक्रांत ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, सोहन सिंह, सुनील कुमार, सुभाषचंद ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed