{"_id":"5bc20725bdec220a7e0f6fb3","slug":"181539442469-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र शर्मा को मिली शिक्षक परिषद की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र शर्मा को मिली शिक्षक परिषद की कमान
Updated Sat, 13 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद की जिला स्तरीय बैठक प्रदेश संरक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में आयोजित की गई।
बैठक में जिला प्रधान सोहन लाल के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर उनके स्थान पर राजेंद्र शर्मा को सर्वसम्मति से जिला प्रधान बनाया गया। इसके अलावा डॉ. जितेंद्र भारद्वाज को सह-सचिव, राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष और बलदेव शर्मा, डॉ. जगदीश, चमन लाल शर्मा, सुरेंद्र उपमन्यु तथा नरेंद्र को राज्य कार्यकारिणी के लिए नामित किया गया।
परिषद की बैठक में एक स्वर में निर्णय लिया गया कि सरकार शास्त्री अध्यापकों को टीजीटी पदनाम दे जिससे शास्त्री अध्यापकों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो। इसके साथ ही डीएलएड के स्थान पर बीएड करवाने केे लिए सरकार को भेजने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष सोहन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।