फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   विधायक ने क्षेत्र के विकास पर नहीं दिया ध्यान तो होगा आंदोलन

विधायक ने क्षेत्र के विकास पर नहीं दिया ध्यान तो होगा आंदोलन

Wed, 03 Oct 2018 08:08 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने क्षेत्र के विकास पर नहीं दिया ध्यान तो होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। हाल ही में पंचायत समिति झंडूता पर कांग्रेस की जीत के बाद पहली बार विश्राम गृह बरठीं में प्रेसवार्ता हुई जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ओम प्रकाश चंदेल ने कहा कि मौजूदा विधायक जेआर कटवाल द्वारा कुछ पंचायत समिति सदस्यों को गंगाजल पिलाकर भाजपा के पक्ष में वोट दिए जाने को लेकर काफी माथा पच्ची की लेकिन उनके मंसूबों पर पंचायत समिति सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए पानी फेर दिया है।
चंदेल ने कहाकि वर्तमान में पंचायत समिति की अध्यक्ष प्रोमिला वसू का कार्यकाल बिना राजनीति -भेदभाव से चल रहा है। उन्होंने अपनी कार्यशैली से एक स्वच्छ छवि क्षेत्र में बनाई है, जिन पर सभी सदस्यों ने विश्वास जताया है। कटवाल धोखे से जीत दर्ज करवा चुके हैं जबकि आज भी कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. बीरू राम किशोर की साख क्षेत्र में हैै।
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव में जीत दर्ज करवाने के बाद पंचायत समिति अध्यक्षा प्रोमिला वसू ने कहा कि प्रगतिशील व धर्म निरपेक्ष ताकतों की जीत हुई है। मौजूदा विधायक ने सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की है। पंचायत समिति सदस्यों को तोड़ने की कोशिश की गई, गंगा जल पिलाया गया। विधायक ने लोगों के घरों में जाकर जबरदस्ती हस्ताक्षर लिए जिस कारण बीडीसी सदस्यों सहित क्षेत्र की जनता को आहत किया है। उन्होंने पंचायत समिति में स्वच्छ कार्य किया है जिसकी बदौलत उन्होंने पंचायत समिति के अविश्वास प्रस्ताव पर जीत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसू ने कहाकि चिकित्सकों की भरपाई के लिए उन्होंने एक धरना दिया था जिसका बदला लेने के उद्देश्य से विधायक ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। यदि कटवाल को अध्यक्ष पद चाहिए तो वह समस्त बीडीसी सदस्यों को विकास कार्यों के लिए तीन-तीन लाख रुपये मुहैया करवा दें और वह स्वेच्छा से अपनी सीट उनको दे देंगी। स्थानीय विधायक को चेतावनी दी है कि वह क्षेत्र के विकास की ओर अपना ध्यान रखें अन्यथा उनके खिलाफ जन आंदोलन खड़ा कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ता परमजीत धीमान, चरंजी लाल, रमेश चंद, यशपाल चंदेल, निक्का राम, निक्कू राम सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed