{"_id":"5bae628b867a55013b11153d","slug":"181538155147-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कंडेय में सामने आए डेंगू के दस नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कंडेय में सामने आए डेंगू के दस नए मामले
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शहर के बाद मार्कंडेय में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। रोजाना मार्कंडेय से ही डेंगू के एक दर्जन के करीब मामले जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मार्कंडेय में बढ़ रहे डेंगू से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी उजागर हो रही है। जबकि कुछ पंचायत प्रधानों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के पास स्प्रे करने वाली दवाइयों की कमी है। बहरहाल अभी तक डेंगू पर लगाम लगने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिले में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि शुक्रवार को डेंगू के 20 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 7 मामले बिलासपुर शहर से, 10 मामले मार्कंडेय से, 1 मामला घुमारवीं और 2 मामले झंडूता से दर्ज किए गए हैं। डेंगू से पीड़ित 107 रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें से डेंगू से पीड़ित 2 रोगी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-1 में 4, वार्ड-7 में 12 घरों में और वार्ड-10 में 5 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न वार्ड- 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और 10 में जाकर 121 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। 141 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों व जल भंडारण बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया।