{"_id":"5bab9dab867a557ea37f626b","slug":"181537973675-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में 30 मकान और 25 गोशालाएं चढ़ी बारिश की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं में 30 मकान और 25 गोशालाएं चढ़ी बारिश की भेंट
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र जम्वाल
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं में गत दिनों हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बारिश से क्षेत्र के लोगों का खासा नुकसान पहुंचा है। इसमें मकान, गोशालाएं व फसलों का नुकसान शामिल है। स्थानीय प्रशासन की ओर से बेशक लोगों के हो रहे नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और कुछ पीड़ित परिवारों को फौरी राहत भी प्रदान की जा रही है। अभी तब बारिश से मकानों के गिरने से 30 लाख का नुकसान हो चुका है।
बारिश के दौरान उपमंडल की विभिन्न पंचायतों के गांवों में लोगों का काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से आजतक हुए नुकसान का आंकलन किया जा चुका है। क्षेत्र में बारिश से 25 गोशालाएं गिरी हैं तथा उनका नुकसान आठ लाख साठ हजार रुपये बनता है। 24 मकान ऐसे हैं जिनमें दरारें आ गई हैं तथा वह गिरने की कगार पर है या कुछ हिस्सा गिर चुका है। इनका नुकसान आठ लाख नब्बे हजार रुपये बनता है। छह मकान ऐसे हैं जो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं, जिनका नुकसान चार लाख पैंतीस हजार रुपये बनता है। बारिश से ही लोगों के दो शौचालय भी गिर गए हैं और नुकसान तीन लाख तीस हजार रुपये हुआ है।
बारिश से क्षेत्र के लोगों की भी काफी फसल तबाह हुई हैं जिसका नुकसान बारह लाख रुपये आंका गया है। ल्हासे गिरने, जमीन धंसने से भी लोगों की जमीन को नुकसान पहुंचा है। इसके लिए लोगों ने स्थानीय प्रशासन व उपमंडल अधिकारी के पास प्रार्थना पत्र दिया है उनकी संख्या 106 है जिस पर अभी कार्यवाही की जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा फौरी राहत के तौर पर जो राशि वितरित की गई हैं वह एक लाख 44 हजार रुपये विभिन्न लोगों में बांटी गई हैं।
विज्ञापन
एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा का कहना है कि क्षेत्र के लोगों का गत दिनों हुई भारी बारिश से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जिसमें जितने भी लोगों का नुकसान हुआ है उन्हें फौरी राशि भी दी जा रही हैं, नुकसान का आंकलन करके हर संभव सहायता की जा रही हैं।
----------------