{"_id":"5ba50716867a557f70416f0d","slug":"181537541910-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को लेकर उत्साहपूर्वक ढंग से कतव्र्य का निर्वहन कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को लेकर उत्साहपूर्वक ढंग से कतव्र्य का निर्वहन कर रहे हैं
Updated Fri, 21 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। यह सुखद आश्चर्य की बात है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ राष्ट्र के सपने को पूर्ण करने के लिए देश के सभी वर्गों के लोग अत्यंत उत्साहपूर्वक ढंग से अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। यह उद्गार उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित किए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़े के सातवें दिन व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग श्रम दान करके देश की तस्वीर को जिस स्वच्छता से परिपूर्ण कर रहे हैं वह न केवल समस्त विश्व के लिए अनुकरणीय उदाहरण ही है अपितु भारत की राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी है।
उन्होंने जिला के विभिन्न शिक्षा संस्थानों, पंचायतीराज, स्वयं सेवी संस्थाओं, सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों, सांस्कृतिक दलों, महिला व युवक मंडलों, व्यापारिक संस्थानों, औद्योगिकी संस्थानों, विशिष्ट विभूतियों तथा युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वच्छता ही सेवा अभियान को गति देने के लिए अपना अथाह योगदान दे रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप जिला के सभी क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधित गतिविधियों को विस्तार दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला को स्वस्थ व स्वच्छ बनाने के लिए अति आवश्यक है कि हम किसी एक विशेष दिवस अथवा आयोजन का इंतजार न करें बल्कि स्वच्छता के संस्कारों को अपने जीवन में उतारें ताकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपनों को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में पूर्ण सफलता के साथ जिला को स्वच्छ बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था को और भी सुदृढ़ व सुचारु बनाने के लिए व्यापक पग उठाए जा रहे हैं। इसके लिए खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर दंड लगाने की भी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही हैं।