फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बरठीं जोन ने वॉलीबाल में झंडूता को हराया

बरठीं जोन ने वॉलीबाल में झंडूता को हराया

Tue, 11 Sep 2018 08:48 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
बरठीं जोन ने वॉलीबाल में झंडूता को हराया
बरठीं जोन ने वॉलीबाल में झंडूता को हराया
विज्ञापन

स्वारघाट जोन के नाम रहा कबड्डी का खिताब
शाहतलाई में चल रही स्कूलों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई(बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में चल रही जिला बिलासपुर की वरिष्ठ माध्यमिक व उच्च पाठशालाओं के 11 जोनों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी के फाइनल मैच में स्वारघाट व बस्सी के बीच खेला गया। इसमें स्वारघाट जोन की टीम ने बाजी मारी। जबकि वॉलीबाल के फाइनल में बरठीं जोन ने झंडूता को सीधे मुकाबले में हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। कबड्डी के फाइनल में स्वारघाट जोन ने बस्सी को 40-37 से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि वॉलीबाल में बरठीं ने झंडूता को सीधे मुकाबले में 25-22, 25-23 व 25-18 से 3-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

उधर इससे पूर्व खेले गए मुकाबलों में वॉलीबाल में जुखाला ने स्वारघाट को, सदर ने घुमारवीं को हराया। कबड्डी में बरठीं ने घुमारवीं, झंडूता ने बस्सी को व घुमारवीं ने सदर को मात दी। खो-खो में घुमारवीं ने बस्सी, स्वारघाट ने सदर का, झंडूता ने घुमारवीं को, बरठीं ने स्वारघाट को और घुमारवीं ने बस्सी को हराया। बैडमिंटन में बस्सी ने बस्सी को, जुखाला ने स्वारघाट को, झंडूता ने स्वारघाट को व घुमारवीं ने सदर जोन को हराया।
विज्ञापन

------------
...जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed