{"_id":"5c7c0d0cbdec22737a369451","slug":"171551633676-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बने खोखे दे रहे हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे बने खोखे दे रहे हादसों को न्योता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर घाघस के पास आए दिन अवैध निर्माण हो रहा है। सड़क किनारे रातोंरात अवैध खोखे खड़े हो रहे हैं लेकिन इसके बाद भी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन पूरे मामले को लेकर बेखबर है। हालांकि पहले से बने दर्जनों अवैध खोखों को हटाने की प्रशासन बात करता आ रहा है। प्रशासन के लगातार दावों के बाद भी अवैध खोखे नहीं हटाए जा सके हैं। इसके बाद भी रातोंरात नए खोखे का निर्माण बिना किसी रोक टोक के हो रहा है। इससे साफ है कि एनएचएआई इस संबंध में कितना गंभीर है।
उल्लेखनीय है कि घाघस से लेकर छड़ोल तक सड़क किनारे दर्जनों अवैध कब्जे किए हैं, लेकिन इसके बाद भी एनएचएआई कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इस कारण एनएच पर कई बार जाम लग जाता है जिससे घंटों राष्ष्ट्रीय उच्च मार्ग जाम भी रहता है। वहीं घाघस के पास कई बार तो पुल क्रॉस करने में भी कई घंटे लग जाते हैं लेकिन इसके बाद भी एनएचएआई इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रही है।
उल्लेखनीय है कि घाघस में सड़क किनारे एक दर्जन से भी अधिक खोखे बने हैं। इसके अलावा हाईवे पर छड़ोल तक इसी प्रकार के अवैध कब्जे कर दुकानों और खोखो का निर्माण किया गया है। इधर, इस संबंध में तहसीलदार सदर जय गोपाल शर्मा का कहना है कि एनएच पर बने अवैध निर्माण को हटाने का कार्य एनएचएआई का है। जबकि नगर परिषद क्षेत्र में नप कब्जे हटाएगा। उन्होंने कहा कि कब्जे हटाने के लिए जो भी प्रशासन की ओर से मदद की आवश्यकता होगी उसके लिए प्रशासन हर वक्त तैयार है।
विज्ञापन
इनसेट
घाघस के पास चौक होने के कारण जाम की समस्या सब से अधिक होती है क्योंकि इसी चौक पर से मंडी, चंडीगढ़ और धर्मशाला के लिए गाड़ियां गुजरती हैं। सड़क पर बने अवैध खोखों के कारण यहां जाम लगना आम बात बन गई है। हालांकि लोगों ने इस संबंध में कई बार शिकायतें भी की लेकिन इसके बाद भी समस्या का अभी तक कोई हल होता नजर नहीं आ रहा है।