फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शिमला-धर्मशाला हाइवे राजघाटी से शालाघाट तक खस्ता

शिमला-धर्मशाला हाइवे राजघाटी से शालाघाट तक खस्ता

Wed, 24 Oct 2018 08:00 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला-धर्मशाला हाइवे राजघाटी से शालाघाट तक खस्ता
अलीगढ़ मार्ग पर गड्ढे और जलभराव - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पूर्व मंत्री, श्रीनयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम लाल ठाकुर ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश में 70 नेशनल हाईवे बनाने की अधिसूचना तक निकाल दी लेकिन अभी तक एक नया पैसा तक इस नेशनल हाईवे पर नहीं लग पाया है।
हालात ऐसे हो चुके हैं कि प्रदेश में जो पहले से बने राष्ट्रीय उच्च मार्ग हैं उनकी हालत और भी बदतर हो चुकी है, जबकि केंद्र और प्रदेश की सरकारें कुंभकरणी नींद सो रही हैं। अगर शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे की बात करें तो राजघाटी से शालाघाट तक इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग की जो दुर्दशा हो चुकी है उसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि इसके अलावा चंडीगढ़-मनाली हाईवे की हालत उससे भी ज्यादा बदतर हो चुकी है। यहां कैंची मोड़ से कीरतपुर साहिब तक जो राष्ट्रीय उच्च मार्ग की दुर्दशा हो चुकी है, क्या उसकी जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री या देश के भूतल परिवहन मंत्री की नहीं बनती क्या। अभी-अभी हाल में देश के स्वास्थ्य मंत्री भी इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग से यात्रा करके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम लाल ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि देश के स्वास्थ्य मंत्री भी केंद्र भूतल परिवाद मंत्री तक इन राष्ट्रीय उच्च मार्गों की खस्ता हालत की बात नहीं रख पाए क्या? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री याद करें कि केंद्रीय भूतल व परिवहन मंत्री ने प्रदेश में 4507.36 किलोमीटर लंबे नए नेशनल हाईवे जोड़ने की अधिसूचना निकाली थी उसमें अभी तक 45 किलोमीटर पुराने राष्ट्रीय राज मार्ग तक की भी मरम्मत नहीं करवा पा रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहेगा तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर जगह जगह चक्का जाम करेगी और सख्त से सख्त आंदोलनों का रुख अख्तियार करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed