फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्रवासियों ने जमाया सिर खड्ड पर डेरा, प्रशासन बेखबर

प्रवासियों ने जमाया सिर खड्ड पर डेरा, प्रशासन बेखबर

Wed, 17 Oct 2018 08:36 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
प्रवासियों ने जमाया सिर खड्ड पर डेरा, प्रशासन बेखबर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं एसडीएम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर सिर खड्ड में प्रवासी लोगों के द्वारा अपने तंबू लगाए हैं जिससे यह प्रवासी खड्ड में गंदगी घोल रहे हैं। स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे करने वाली नगर परिषद के दावे हवा हो रहे हैं तथा प्रशासन के सामने नियमों की ही धज्जियां उड़ाई जा रही हैं लेकिन इसके बाद भी सरकारी अमला बेखबर है।
इन प्रवासियों के द्वारा खड्ड में ही शौच किया जाता है जिससे सारी गंदगी खड्ड में जा रही है। खड्ड में जहां इन प्रवासियों के द्वारा गंदगी डाली जा रही हैं उससे नीचे की तरफ आईपीएच विभाग की पानी की योजनाएं चल रही हैं जिससे लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं गंदे पानी के सेवन से क्षेत्र में कई बीमारियां भी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष गीता महाजन ने कहा कि शीघ्र ही इन प्रवासियों को खड्ड के पास से हटाया जाएगा। इस बारे में पुलिस के आला अधिकारियों से बात की जाएगी कि शहर में ऐसे अप्रवासी लोगों पर नजर रखें तथा इनको खड्ड के आसपास न रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
स्थानीय लोगों में अमित चंदेल, सचिन चंदेल, विशाल ठाकुर, पंकज कुमार, संदीप कुमार, सुनील कुमार, लक्की, विनोद व राजकुमार ने कहा कि प्रशासन को हर तरफ ध्यान रखना चाहिए, जिससे यह प्रवासी शहर के साथ बहने वाली सिर खड्ड पर अपना डेरा जमा न सके तथा खड्ड में गंदगी भी न पनपने दें क्योंकि इस खड्ड से काफी संख्या में पीने के पानी की स्कीमें हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed