फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सात नवरात्रों में दो लाख श्रद्धालु कर चुके हैं मां श्री नयना देवी के दर्शन

सात नवरात्रों में दो लाख श्रद्धालु कर चुके हैं मां श्री नयना देवी के दर्शन

Tue, 16 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सात नवरात्रों में दो लाख श्रद्धालु कर चुके हैं मां श्री नयना देवी के दर्शन
नवरात्रों में दो लाख श्रद्धालुओं ने नयना देवी में टेका माथा
विज्ञापन

मां के चरणों में अब तक 47 लाख से अधिक का चढ़ावा किया अर्पित
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। नवरात्रों में नयनादेवी मंदिर में हर विभाग जिम्मेदारी से कार्य कर रहा है। यह बात मंदिर न्यास के मेला अधिकारी अनिल चौहान ने कही। नयना देवी मेले आस्था का प्रतीक हैं। यहां श्रद्धालुओं की श्रद्धा देखते ही बन रही है।
2008 जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसलिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की सहायता से नजर रखी जा रही है। ट्रक और बड़े वाहनों को कोलां वाला टोबा में ही रोका जा रहा है। जबकि छोटी गाड़ियां नयना देवी आ जा रही हैं। यात्रिओं की ओर से लगाए गए लंगरों का भी जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

छठे नवरात्रे के दौरान न्यास को 7,08,242 रुपये नकद, 23 ग्राम 780 मिली ग्राम सोना व 1 किलो 400 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त विदेशी मुद्रा में 50 डॉलर कनाडा, 10 डॉलर आस्ट्रिया और 50 यूरो भी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं। सातवां नवरात्र भी शांतिपूर्वक से चल रहा है, किसी प्रकार की कोई भी शिकायत अभी तक नहीं आई है। अब तक लगभग 2 लाख श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं। न्यास को अब तक नवरात्रों के दौरान न्यास कुल 47,12,470 नकद, 210 ग्राम 880 मिलीग्राम सोना और 8 किलो 302 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed