फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाईडर एसआईवी कोर्स संपन्न

बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाईडर एसआईवी कोर्स संपन्न

Mon, 15 Oct 2018 08:36 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाईडर एसआईवी कोर्स संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर में प्रकृति के सौंदर्य की कद्र भले ही यहां के हुकमरानों को न हो, लेकिन यहां के युवाओं ने प्राचीन एवं ऐतिहासिक बंदला धार को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर शिद्दत से उकेर दिया है। यहां हाल ही में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पैराग्लाइडरों के एसआईवी कोर्स के संपन्न होने के साथ ही बिलासपुर का नाम रोशन हुआ है।
इस शिविर में महाराष्ट्र से मंत्रा पैराग्लाइडिंग स्कूल और हिमाचल के करीब 12 युवाओं ने भाग लिया। इस शिविर के आयोजन की खास बात यह रही कि चार दिवसीय शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों ने विलेज टूरिज्म के तहत बंदला के गांवों में स्टे किया। प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 15 सौ रुपये के हिसाब से ग्रामीणों को आमदन हुई। ग्रामीणों की ओर से बनाए गए खाने के साथ-साथ सुबह के समय चूल्हे पर गर्म हुए पानी के स्नान आदि का सभी प्रतिभागियों ने खूब लुत्फ उठाया। 11 से 15 तक अक्तूबर तक आयोजित इस शिविर के दौरान सभी पायलटों ने एसआईवी तकनीक की बारीकियों को प्रयोगात्मक तौर पर समझा।
विज्ञापन

गौर हो कि पैराग्लाइडिंग में एसआईवी तकनीक का प्रयोग पैराग्लाइडिंग के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी या आपातकाल के समय पैराग्लाइडर को किस तरह से सुरक्षित लैंड करवाया जाए के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ान के दौरान यदि पायलट को हवा में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वह किस तरह से उन कठिन परिस्थितियों पर काबू पाकर स्वयं को सुरक्षित रखेगा। 12 प्रशिक्षुओं को यह प्रशिक्षण इंस्ट्रक्टर पायलट तानाजी ताकेवे व टीम रमेश, प्रतीक, हरीश ने दिया। तानाजी ताकेवे पूरे देश के एक मात्र ऐसे पायलट हैं जिन्होंने पैराग्लाइडिंग में इनफिनिटी प्रक्रिया को शानदार एवं सफल तरीके से पूर्ण किया।
.............................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed