{"_id":"5ba10dde867a557f17445919","slug":"171537281502-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजगाई उपखंड को मिला ओवर ऑल चैंपियन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजगाई उपखंड को मिला ओवर ऑल चैंपियन का खिताब
Updated Tue, 18 Sep 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में चल रही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में छह उपखंडों से लगभग 300 खिलाड़ी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा। प्रतियोगिता में ओवर ऑल का खिताब उपखंड पंजगाई के नाम रहा। जबकि पंजगाई उपखंड के 24 विभिन्न खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में कबड्डी में टीम विजेता, खोखो में रनरअप, बैडमिंटन में विजेता तो वॉलीबाल में भी लड़कियों की टीम विजेता रही। जबकि लड़कों के वर्ग में कबड्डी में उपविजेता, बैडमिंटन में भी उपविजेता रहे। जबकि बेस्ट एथलेटिक्स का खिताब भी उपखंड पंजगाई के धावक के नाम रहा। सबसे खास बात यह रही कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए पंजगाई उपखंड से 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें 50 मीटर दौड़ में अक्षय, 100 मीटर, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गोला फेंक में शुभरंजन, 200 मीटर दौड़ में माया, 1500 मीटर दौड़ में साहिल, 100 मीटर दौड़ में पूर्णिमा का चयन हुआ है। जबकि बैडमिंटन में दिव्यांश, शॉटपुट में अमित, वॉलीबाल में सूजल, कार्तिक, गुंजोत, कबड्डी में सुमित, शिवांश, लंबीकूद में शिवप्रिया, बैडमिंटन में कनिका, स्नेहा, लड़कियों की कबड्डी टीम में अंजली, पल्लवी, स्नेहा का चयन हुआ है। इसके अलावा खोखो में गुनगुन, सानिया, नियति, श्रूति, अभिनव का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है। जबकि एकांकी में भी पंजगाई खंड का चयन हुआ है।
चयन का श्रेय रोशन लाल, बलदेव, अनिल बंसल, अजय कुमार, नीलम, सुमन, अंबिका, शीला को जाता है।
-------------