{"_id":"5b9d1a74867a557ebb22dcef","slug":"171537022580-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युकां ने वित मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युकां ने वित मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के विरोध में प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश के वित्तमंत्री ने देश को गुमराह किया और विजय माल्या भ्रष्टाचारी को विदेश भगाने में मदद की।
युवा कांग्रेस ने कहा कि जब वित्त मंत्री को पता था कि विजय माल्या देश को छोड़ने वाला है तो उन्होंने इस बारे में सीबीआई और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों को क्यों नहीं बताया। इस बात से साफ झलकता है कि इस मामले में व्यक्तिगत तौर पर उनकी और सरकार की मिलीभगत है।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर और प्रदेश महासचिव विवेक कुमार ने कहा है कि इस मामले में देश के वित्तमंत्री इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। उन्हें हिंदुस्तान की जनता से माफी मांगनी चाहिए और यह बताना चाहिए कि माल्या ने आपके और आपकी पार्टी के साथ क्या सेटलमेंट की।
विज्ञापन
इन सब मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी और मोदी सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस विवेक कुमार, प्रदेश महासचिव अजय मोदगिल, प्रदेश प्रवक्ता विजय चौहान, लोकसभा महासचिव राजा भुट्टो, आशीष ठाकुर, साक्षी शर्मा, अरुणा महाजन, विधानसभा अध्यक्ष झंडूता सुरेश नेगी, घुमारवीं अध्यक्ष सचिन चंदेल, नयना देवी उपाध्यक्ष कुलदीप भड़ोल, तलाई अध्यक्ष संदीप शर्मा, रवि ठाकुर, रजनीश मेहता, पवन, अंकुश ठाकुर, विनोद गौतम, अब्दुल खालिक, यशपाल चंदेल, अरविंद कालिया, सुभाष ठाकुर, आदित्य गौतम, रोहित शर्मा, नरेश बावा, अक्षय, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।
----------