फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्टार खेल महाकुंभ समिति की बैठक शुक्रवार को हुई संपन्न

स्टार खेल महाकुंभ समिति की बैठक शुक्रवार को हुई संपन्न

Fri, 11 May 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
स्टार खेल महाकुंभ समिति की बैठक शुक्रवार को हुई संपन्न
खेल महाकुंभ में मिलेगा हुनर दिखाने का मौका
विज्ञापन

महाकुंभ की आयोजन समिति की बैठक में चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। स्टार खेल महाकुंभ की आयोजन समिति की बैठक परिधि गृह बिलासपुर और खंड स्तरीय बैठक घुमारवीं में आयोजित की गई। इसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा ने बताया कि हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से आयोजित स्टार खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अच्छी प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करने के बारे में चर्चा की गई। खेल महाकुंभ में होने वाले जियो फुटबॉल, जियो वॉलीबाल, जियो बास्केटबॉल, जियो कबड्डी, जियो क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं दी जाएंगी। विजेता टीम को क्रमश: 51 हजार, 31 हजार और बाकी तीसरे और चौथा स्थान हासिल करने पर 11000 रुपये की नकद राशि दी जाएगी। खंड स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली टॉप चार टीमों को क्रमश: 51 सौ रुपये, 31 सौ रुपये और 21-21 सौ की नकद राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। क्रिकेट टूर्नामेंट में पार्लियामेंट स्तर पर विजेता टीम को एक लाख रुपये तथा दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पचास हजार रुपये की राशि तथा तीसरे व चौथे नंबर को क्रमश: 21-21 हजार दिए जाएंगे। ब्लॉक स्तर और विजेता को ग्यारह हजार, पांच हजार, इक्कीस सौ रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

सोनल शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों पर खेल के दौरान ही रेफरी एवं अंपायर की नजर रहेगी। अंतिम चयन के लिए प्रदेश खेल संघों द्वारा बुलाकर टॉप प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इनके प्रशिक्षण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर घुमारवीं मंडलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जोराबर सिंह, दिनेश चंदेल, अनिल चंदेल, अजय ठाकुर, पुनीत शर्मा, अशोक, कर्म सिंह, फुटबॉल एसोसिएशन के पवन, दिनेेेश, सचिन शुभम, राजपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मई तक होगा पंजीकरण
खेल महाकुंभ आयोजन समिति के जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों का पंजीकरण पंचायत स्तर पर 20 मई तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फुटबॉल बास्केटबॉल, कबड्डी और वॉलीबाल खेल प्रतिस्पर्धाओं के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। महाकुंभ में खंड स्तर में चार टीमों को मेडल दिए जाएंगे। एवं मैच ऑफ स्टार को सचिन व अनुराग की टी-शर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed