{"_id":"59568c604f1c1b7c0c8b4945","slug":"171498844256-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्राटेक कंपनी ने जारी की ऑपरेटरों की दूसरी किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्राटेक कंपनी ने जारी की ऑपरेटरों की दूसरी किश्त
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
जेपी कंपनी के पास फंसे माल भाड़े के करोड़ों रुपये की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे 4 हजार ट्रक ऑपरेटरों के लिए राहत की खबर है। अल्ट्राटेक कंपनी ने शुक्रवार को ऑपरेटरों को दूसरी किस्त का पैसा जारी कर दिया है। कंपनी ने ऑपरेटरों को 14 करोड़ का चेक जारी कर दिया है। पहली जुलाई शाम से अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से सीमेंट की ढुलाई ट्रक ऑपरेटर शुरू कर देंगे। दूसरी किस्त जारी होने से बिलासपुर व सोलन के चार हजार ट्रक ऑपरेटरों में खुशी की लहर है।
खारसी सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि अल्ट्राटेक कंपनी ने पहली किस्त के तौर पर 14 करोड़ का चेक ऑपरेटरों को जारी कर दिया था। कंपनी अधिकारियों ने उन्हें दूसरी किस्त का पैसा भी ले जाने को कहा। दौलत सिंह का कहना है कि कंपनी ने उन्हें दो दिनों के अंदर ही सारा पैसा दे दिया है।
प्लांट मुखिया परमिंद्र सिंह ने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों के साथ मिलकर प्लांट को चलाएंगे। भविष्य में ऑपरेटरों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। ऑपरेटरों ने भी कंपनी प्रबंधन को सहयोग देने का आश्वासन दिया है।