फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले में 31062 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य: सीएमओ

जिले में 31062 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य: सीएमओ

Sun, 10 Mar 2019 10:26 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
जिले में 31062 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य: सीएमओ
polio - फोटो : PTI
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पोलियो के खत्म करने के लिए सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है ताकि यह बीमारी पुन: पनप कर किसी भी व्यक्ति के जीवन को असहाय न बना पाए। यह बात सदर विस क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पोलियो को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसकी सफलता के लिए सभी वर्गों का दायित्व बनता है कि इसमें सार्थक सहयोग करके स्वस्थ सुरक्षित समाज निर्माण में अपना सहयोग अर्पित करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके चौधरी ने बताया कि जिला में शत प्रतिशत पांच साल तक की आयु के 31062 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने लिए 275 बूथ स्थापित किए गए हैं जबकि स्वारघाट, कैंचीमोड़, ब्रह्मपुखर, बिलासपुर, घुमारवीं, शाहतलाई, घाघस इत्यादि स्थलों पर 12 ट्रांजिट टीमों को तैनात किया गया है जो बैरियरों व बस अड्डों अथवा बस स्टॉप पर यात्रा के दौरान पांच वर्ष तक के बच्चों को दवाई पिलाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला की कच्ची बस्तियों व झुग्गी, झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को दवाई पिलाने के लिए मोबाइल टीमें भी गठित की गई हैं। इस अभियान की सफलता के लिए 550 टीमों का गठन किया गया है जिसमें स्वास्थ्य विभाग के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशावर्कर्स व आयुर्वेदिक विभाग के कर्मचारी दवाई पिलाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed