{"_id":"5c83fdcfbdec2214705796b5","slug":"161552154063-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 133 पीएचसी सेंटरों में मिलेगी सभी खून टेस्टों की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 133 पीएचसी सेंटरों में मिलेगी सभी खून टेस्टों की सुविधा
विज्ञापन
consult doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुभम राही
बिलासपुर। सूबे के दूरदराज क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब खून टेस्ट करवाने के लिए दूरदराज क्षेत्र के लोगों को जिला अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्वयं चिहिन्त की गई पीएचसी में प्रतिदिन आएगा और स्वयं खून के नमूने भरकर उसे जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाएगा। इस दौरान अगले दिन ही इसकी रिपोर्ट उसी पीएचसी सेंटर में भी छोड़ने जाएगा।
यह सुविधा शुरू होने से सूबे के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। इस कार्य को शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार ने सूबे की 133 पीएचसी सेंटरों को अटैच करने की कवायद आरंभ कर दी है जिसे हेल्थ वैलनेस सेंटर नाम दिया जाएगा। इन सेंटरों में कैंसर, शुगर, ब्लड प्रेशर व अन्य कई बीमारियों के खून टेस्ट व इलाज किए जाएंगे जिसमें प्रतिदिन हर विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देने इन सेंटरों में पहुंचा करेगा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि इस संदर्भ में सूबे के सभी अस्पतालों में अधिसूचना भी जारी हो गई है। उल्लेखनीय है कि इन सेंटरों में बीएससी नर्सिंग युवतियां भी रखी जाएंगी। यह युवतियां पीड़ित व्यक्ति का सारा रिकॉर्ड संभालेगी, साथ ही उसे कब और किस समय दवा देनी व अन्य सारी देखभाल के लिए वहां पर तैनात किया जाएगा। इसके लिए बीएससी नर्सिंग युवतियों की चयन प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। वहीं, यह कार्ययोजना शुरू होने से दूरदराज से अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को इसका अत्यधिक लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
इनसेट...
हर सेंटर में रखा जाएगा योगा अध्यापक
सूबे के हर हेल्थ वैलनेस सेंटर में एक-एक योगा अध्यापक रखा जाएगा। यह अध्यापक प्रतिदिन पीड़ित मरीज को योगा करवाएगा। प्रदेश सरकार का योगा अध्यापक रखने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ और मानसिक तौर से मजबूत करने का है। योगा अध्यापक रखने के लिए चयन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
इनसेट...
बीएससी नर्सिंग युवतियां लेंगी धर्मशाला में प्रशिक्षण
हेल्थ वैलनेस सेंटरों में रखे जाने वाली बीएससी नर्सिंग युवतियों को पहले एक माह के प्रशिक्षण के धर्मशाला भेजा जाएगा। एक माह के भीतर उन्हें हेल्थ वैलनेस सेंटर में मरीजों को दी जाने वाले हर सुविधा के बारे जानकारी दी जाएगी। उसके बाद उनकी तैनाती उनके संबंधित एरिया के वैलनेस सेंटरों में रखा जाएगा।
इनसेट...
133 पीएचसी में खोले जा रहे हेल्थ वैलनेस सेंटर
सूबे की 133 पीएचसी में हेल्थ वैलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। इन सेंटरों में कैंसर, शुगर, ब्लड प्रेशर व अन्य कई टेस्ट की सुविधा मिलेगी। हर सेंटर में योगा अध्यापक सहित बीएससी नर्सिंग युवतियां रखी जाएंगी। इस संदर्भ में अधिसूचना जारी हो गई है।
...डॉ. परविंद्र सिंह, एमओएच बिलासपुर
-----------------