फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिला से एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे धर्मशाला

जिला से एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे धर्मशाला

Tue, 05 Mar 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
जिला से एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे धर्मशाला

विज्ञापन
जिला से एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे धर्मशाला
कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित
युवा कांग्रेस स्तर पर हुई नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सात मार्च को धर्मशाला में होने वाली अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस रैली में भाग लेने बिलासपुर जिला से एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ता धर्मशाला जाएंगे और सभी कार्यकर्ता 7 मार्च को सुबह 8 बजे हमीरपुर के भोटा चौक पर एकत्रित होंगे और वहां से इकट्ठे धर्मशाला के लिए चलेंगे।
विज्ञापन

बैठक में सेवादल प्रदेश संगठक प्रताप कौंडल, कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक कुमार, पूर्व विधायक डॉ. बाबू राम गौतम, झंडूता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश चंदेल, सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, जुखाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता सरपाल ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत बग्गा, नगर परिषद अध्यक्षा सोमा देवी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष गोपाल शर्मा, सदर बीडीसी अध्यक्ष ओपी गौतम व उपाध्यक्षा निर्मला धीमान, कांग्रेस शहरी इकाई अध्यक्ष राजकुमार टाडू सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में युवा कांग्रेस में नई नियुक्तियां की गईं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस स्तर पर हुई इन नियुक्तियों में धार-टटोह के कुलदीप, झंडूता के अब्दुल खालिक व घुमारवीं के रजनीश को उपाध्यक्ष, कंदरौर के अरुण व झंडूता के कपिल गौतम को सचिव मनोनीत किया गया। वहीं झंडूता के परिश्रुत को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र युकां का सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सदर युवा कांग्रेस में मंडी-मानवां के विजय को उपाध्यक्ष, मल्यावर के चमन चंदेल, भलस्वाय के रविंद्र व मंडी-मानवां के विकास को महासचिव नियुक्त किया गया।
--------------------------5
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed