{"_id":"5b967f29867a55013b1101eb","slug":"161536589609-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजगाई स्कूल के आठ छात्र जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजगाई स्कूल के आठ छात्र जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए चयनित
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। रघुनाथपुरा में हुए खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने वाले पंजगाई स्कूल के 13 बाल वैज्ञानिकों में से आठ छात्रों का चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ है। यह सम्मलेन इसी पाठशाला में 24 से 26 सितंबर को होगा।
स्कूल प्रधानाचार्य अश्वनी गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में साक्षी व शालिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मॉडल प्रतियोगिता में चिराग ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा एक्टिविटी कॉर्नर में प्रियांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वरिष्ठ वर्ग में अतुल व राशि ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया तथा एक्टिविटी कॉर्नर में शगुन ने प्रथम स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में आदित्य ने एक्टिविटी कॉर्नर में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि विद्यालय के 13 छात्रों ने खंड स्तरीय सम्मेलन में भाग लिया तथा 8 छात्रों का चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ जो कि इसी पाठशाला में 24 से 26 सितंबर को होने जा रहा है। एसएमसी प्रधान छोटाराम व अन्य सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के छात्रों तथा अध्यापकों को बधाई दी। पाठशाला के प्रधानाचार्य अश्वनी गुप्ता ने बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया कि वह इसी तरह से कठिन मेहनत करके जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में अच्छा प्रदर्शन करके राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित हों।