{"_id":"5af5c7dc4f1c1beb408b47e2","slug":"161526056924-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर क्यों खामोश है भाजपा:संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर क्यों खामोश है भाजपा:संदीप
Updated Fri, 11 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज को लेकर भाजपा खामोश क्यों : कांग्रेस
सरकार के पास नहीं जनसमस्याएं सुनने का समय
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
करीब एक माह के भीतर इंजीनियरिंग की कक्षाओं का शैक्षणिक सत्र शुरू होने की बात भाजपा कर रही है लेकिन अभी इंजीनिरिंग कॉलेज को लेकर प्रदेश सरकार, प्रशासन और तकनीकी निदेशालय की ओर से कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए जा सके हैं। जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान ने कहा है कि बिलासपुर में बनने जा रहे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रति प्रदेश सरकार का रवैया उदासीन है।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर में चार में से तीन विधायक सरकार के पास हैं और तीनों ही विधायक हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के बिलासपुर में लाए जाने वाले मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। हाइड्रो इंजीनियरिंग के बिलासपुर में लाए जाने का मुद्दा सिर्फ पूर्व सरकार के समय तक ही सीमित था लेकिन अब कोई भाजपा का नेता इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक दिन उपायुक्त बिलासपुर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में इस सत्र की इंजीनियरिंग कक्षाएं बिठाए जाने के लिए सिर्फ ऊपर बैठे नेताओं को खुश करने के लिए दौरा जरूर किया था। इसके अलावा इसके धरातल पर कुछ भी सामने नहीं आ रहा है। अब वे भाजपा नेता भी सामने आने से कतराने लगे हैं जो इस कॉलेज के बिलासपुर में नहीं लाए जाने को लेकर रैलियां या धरने-प्रदर्शन करने की धमकियां देते थे। सरकार के पास बिलासपुर की जनता की समस्याओं को निपटाने की अभी फुर्सत नहीं है। अभी भी सरकार जनता के मुद्दों से दूरी बनाए हुए जश्न में डूबी हुई नजर आती है।