फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दस दिन बाद ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म

दस दिन बाद ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म

Thu, 10 May 2018 11:18 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
दस दिन बाद ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म
बरमाणा (बिलासपुर)। एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बरमाणा की दस दिनों से जारी हड़ताल वीरवार को समाप्त हो गई। सीमेंट कंपनी की ओर से ट्रक ऑपरेटरों की मांगों को मानने के बाद वीरवार शाम को यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया। कंपनी ने ट्रक ऑपरेटरों की 6 फीसदी किराया बढ़ाने की मांग को मान लिया है। वहीं 45 दिनों में अनलोडिंग की व्यवस्था सुधारने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसीसी प्रबंधन और सभा कार्यकारिणी की एसीसी फैक्ट्री के हॉल में बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई। एसीसी प्रबंधन के उच्च प्रबंधन ने 6 फीसदी किराया बढ़ा दिया है। इसमें 5 फीसदी किराया 1 मई से , हाईक कंपोनेंट 1 अप्रैल से और 1 फीसदी बकाया किराया बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2019 से दी जाएगी।
विज्ञापन

अनलोडिंग के लिए 45 दिन में व्यापक सुधार करने के लिए समझौता हुआ है। एसीसी व एशियन नालागढ़ के इसमें 5 सीमेंट डंप इकट्ठे हैं। उनमें से 3 को तुरंत ही अलग-अलग कर दिया जाएगा। जबकि दो के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। टोल टैक्स पहले आनंदपुर साहिब व खानपुर खुई का ही मिलता था। लेकिन अब नई मांग के अनुसार पंजाब के हर डंप का एग्रीमेंट के अनुसार टोल टैक्स मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब व हिमाचल को जाने वाली गाड़ियों की अगर दुर्घटना हो जाती है तो गाड़ियों में लदे सीमेंट का पूरा इंश्योरेंस के मुताबिक क्लेम मिलेगा। वापसी रेट अनुबंध के आधार पर साप्ताहिक पेमेंट के साथ देने का फैसला हुआ है। डायरेक्टर पार्टी को जाने वाले सीमेंट के लिए पूरा माइलेज के हिसाब से किराया भाड़ा मिलेगा। बग्गी, उखली, धामी, धनोटू आदि स्टेशनों पर उसी दिन गाड़ी का सीमेंट अनलोड होगा।
भूतपूर्व सैनिकों का काटा गया 50 लाख रुपये वापस दिया जाएगा। मार्केटिंग सिस्टम में व्यापक सुधार लाया जाएगा। अगले महीने एसीसी प्रबंधन व सभा कार्यकारिणी के साथ पंजाब के सीमेंट डिपो होल्डरों की बैठक की जाएगी।
एसीसी के सीमेंट डंपों पर शौचालय और पार्किंग की समस्या दूर की जाएगी। एसीसी फैक्ट्री के अंदर गाड़ियों के कागजात चेक नहीं किए जाएंगे। सभा प्रबंधन को पासिंग व गाड़ी के कागजात समाप्त होने से पहले सूची बनाकर दे दी जाएगी।
बैठक में एसीसी मैनेजमेंट की ओर से निदेशक लॉजिस्टिक नॉर्थ सतीश चंद्रन, नेशनल हेड लॉजिस्टिक दीपक गुलाटी, कलस्टर हेड नॉर्थ रजत पुष्टि एजीएम लॉजिस्टिक राजेश विजयवर्गीय, डायरेक्टर प्लांट श्रीवास्तव, सीनियर जीएम एचआर राजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।
सभा कार्यकारिणी की ओर से प्रधान रमेश ठाकुर, महासचिव कुलदीप गौतम, सभा चेयरमैन पवन कौशल, कोषाध्यक्ष राजेश ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान चंदुराम ठाकुर, उपप्रधान प्रदीप ठाकुर, पूर्व महासचिव एवं सदस्य रजनीश ठाकुर, मुख्य सलाहकार जय सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक सुरेश चौधरी, सलाहकार संतोष कुमार, संयुक्त सचिव विनय कुमार वर्मा, प्रवक्ता कमल किशोर, सदस्य गंगा सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
बीडीटीएस के पूर्व अध्यक्ष रहे लेखराम वर्मा का कहना है कि ऑपरेटरों को पूछे बिना ही फैसला लागू कर दिया गया है। सभा के पदाधिकारियों ने ऑपरेटरों की सहमति के बगैर ही कंपनी के साथ एक बार फिर से समझौता कर लिया है।

बीडीटीएस प्रधान रमेश ठाकुर व यूनियन के महासचिव कुलदीप गौतम ने बताया कि उन्हें सदर विधायक सुभाष ठाकुर और जिला प्रशासन का हड़ताल में पूर्ण सहयोग मिला है। इस कारण कंपनी ने उनकी मांगों को माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed