फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   झंडूता में दमकल उप केंद्र खोलने की घोषणा88 करोड़ की आधारशिला

झंडूता में दमकल उप केंद्र खोलने की घोषणा88 करोड़ की आधारशिला

Fri, 08 Mar 2019 10:59 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
झंडूता में दमकल उप केंद्र खोलने की घोषणा88 करोड़ की आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर जिला के झंडूता विस क्षेत्र के लिए 88 करोड़ की विभिन्न निर्मित होने वाली विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने झंडूता के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 77.52 करोड़ रुपये की सीआरएफ के तहत बनने वाली पनौल, झंडूता, नंदनगराओं, जेंजवीं महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं, कोटधार तथा झंडूता क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इस परियोजना में नंद नगराओं-छजोटी पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 10.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय के विज्ञान खंड की भी आधारशिला रखी तथा कहा कि यह खंड शिक्षा क्षेत्र में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्र की 20 से अधिक पंचायतों को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए ब्रिक्स के तहत 48 करोड़ रुपये की जल संवर्धन योजना को भी स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों के लिए झंडूता में दमकल उप केंद्र तथा उप न्यायाधीश न्यायालय खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने थुराण तथा बड़ोल देवी में पटवार वृत्त खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने कल्लर से सलासी सड़क, जजर से छुमान सड़क तथा बैरी-मियां से बागड़ा शैरोड़ सड़क के सुधार के लिए 10-10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी तथा कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए वचनबद्ध है और उनकी विकास व निर्णय लेने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाई जा रही है। इस मौके पर झंडूता विधायक जीतराम कटवाल, सांसद अनुराग ठाकुर व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed