फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में शारदोत्सव आज से होगा शुरू

बिलासपुर में शारदोत्सव आज से होगा शुरू

Tue, 09 Oct 2018 08:56 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में शारदोत्सव आज से होगा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के धौलरा मंदिर में 10 अक्तूबर से 17वां शारदोत्सव शुरू होने जा रहा है। बुधवार को भूमि पूजन और कलश यात्रा के साथ उत्सव का शुभारंभ होगा। वहीं अगले नौ दिनों तक शारदोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित अन्य नेता भी विशेष रूप से भाग लेंगे। वहीं पूरा कार्यक्रम हर साल की भांति दुर्गा पूजा समिति की संस्थापक मल्लिका नड्डा के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। स्वदेश ठाकुर ने बतायाकि दस अक्तूबर को भूमि पूजन, कलश यात्रा, 11 अक्तूबर को सुबह नौ बजे पूजन व आरती, शाम को साज बजे आरती का आयोजन होगा। जबकि 15 अक्तूबर को दुर्गा षष्ठी कल्पारंभ के दौरान सुबह 9 बजे आरती,16 अक्तूबर को 9 बजे आरती, 17 अक्तूबर को सुबह 8.30 बजे पूजन, पुष्पांजलि, भोग, आरती, संधि पूजा 12 बजे दोपहर को आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 19 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम होगा। इससे पूर्व शोभायात्रा का आयोजन होगा। बाद में गोबिंदसागर में देवी की मूर्ति का विसर्जन होगा।
विज्ञापन

इनसेट....
इसके अलावा नौ दिनों तक विभिन्न प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10 अक्तूबर को रंगोली प्रतियोगिता 8 और 10वीं कक्षा के बच्चों के लिए होगी। जबकि 11 को गायत्री हवन वेश भूषा प्रतियोगिता तीसरी कक्षा से 5वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए होगी। 12 अक्तूबर को मेहंदी प्रतियोगिता 9वीं से 12वीं कक्षा तक, एक गायन प्रतियोगिता छठीं से 10वीं तक के छात्रों के लिए, 13 को चित्रकला प्रतियोगिता, नशा मुक्ति पर लघु नाटिका जिसमें 8वीं से 10वीं कक्षा के बच्चे भाग लेंगे। 14 अक्तूबर को नटराज कला सांस्कृतिक मंच प्रस्तुति देगा, 15 योगा अभ्यास, सामूहिक धार्मिक लोक नृत्य प्रतियोगिता जिसमें छठीं से आठवीं तक के छात्र भाग लेंगे। 16 अक्तूबर सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता 9वीं से 12वीं तक, 17 अक्तूबर भजन संध्या और जगराते का आयोजन होगा। 18 अक्तूबर को सांस्कृतिक संख्या में उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार भाग लेंगे। जबकि 19 अक्तूबर को भंडारे का आयोजन के साथ 1 बजे शोभा यात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं के इस कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है। कहा कि इस संबंध में अभी मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है लेकिन केंद्रीय मंत्री हर साल इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं और संभावना है कि इस बार भी वह कार्यक्रम में भाग लेंगे।
-----------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed