फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बारिश से लोनिवि को कोटधार में साढ़े तीन करोड़ का नुकसान

बारिश से लोनिवि को कोटधार में साढ़े तीन करोड़ का नुकसान

Wed, 26 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
बारिश से लोनिवि को कोटधार में साढ़े तीन करोड़ का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल में तीन दिन हुई मुसलाधार बारिश में लोक निर्माण विभाग को कोटधार क्षेत्र में साढ़े तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग के युद्ध स्तर पर चले अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के अभियान के बावजूद अभी भी बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण आम जनता के साथ स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। शाहतलाई कोसरियां, जड्डू से मलराओं, कोसरियां जड्डू, शाहतलाई-बुहाड़ व धनी सड़कों पर कई जगह ल्हासे गिरने से अब भी यातायात अवरुद्ध है, जबकि नध्यार सड़क पर छोटे वाहनों के आवाजाही शुरू हो गई है लेकिन अधिकतर सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण बस सेवा बंद है। निजी पाठशालाओं की बसें बच्चों को न ले जाने के कारण लोगों को बच्चों को पाठशाला भेजने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कलोल के सहायक अभियंता शशिपाल धीमान ने बताया की कलोल सब-डिविजन में बारिश से साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान लोक निर्माण विभाग को उठाना पड़ा है। उधर राजस्व विभाग क्षेत्र में बारिश से हुए लोगों की संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट फील्ड में जाकर बनाने में जूट गया है। उधर सरहयाली खड्ड में आई बाढ़ में किसानों की करीब सैकड़ों बीघा उपजाऊ भूमि बह जाने से किसानों की फसलों का भी नुकसान हुआ है। किसान सुशील शर्मा, प्रकाश चंद, प्रेम चंद, देवराज, देशराज, मस्तराम का कहना है कि अगर सरकार सरयाली खड्ड का चैनेलाइजेशन कर देती तो किसानों को बाढ़ से होने वाला नुकसान रुक जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर झंडूता के एसडीएम नवीन शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी विभागों को आदेश दे दिए हैं कि बारिश से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि पीड़ित लोगों को शीघ्र राहत दी जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed