{"_id":"5baa4c32867a557fff730baf","slug":"151537887282-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड पेंशनरों की घुमारवीं में बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड पेंशनरों की घुमारवीं में बैठक आयोजित
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक प्रधान ई. रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चीफ इंजीनियर अरविंद शर्मा ने विशेष रूप से मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
बैठक में सर्वप्रथम वरिष्ठ उपप्रधान ई. होशियार सिंह चंदेल, उपप्रधान सुखराम व चीफ इंजीनियर अरविंद शर्मा ने 23 सितंबर 2018 को राज्य कार्यकारिणी की नूरपुर में हुई बैठक के बारे जानकारी दी। वहीं उक्त बैठक में लिए गए फैसलों और गतिविधियों पर चर्चा की। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ‘अपने पेंशनरों को जाने’ नामक कार्यक्रम से संबंधित पेंशनरों की समस्याओं के निदान के लिए प्रधान ने बिजली बोर्ड का आभार प्रकट किया है।
कार्यक्रम के तहत पेंशनर की समस्याओं को लेकर 27 सितंबर 2018 को विश्राम गृह बिलासपुर में सभी पेंशनर्स मौजूद रहेंगे। इंजीनियर सुरेश शर्मा ने बोर्ड से अनुरोध किया है कि पेंशनरों के लंबित केसों और मांगों का जल्द निपटारा किया जाए। सचिव केएल शर्मा उपप्रधान रूपलाल शर्मा ने बोर्ड से निश्चित अवधि में राज्य कार्यकारिणी की बैठक करने का आग्रह किया है। पेंशनरों ने 65,70 व 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 5,10 व 15 प्रतिशत पेंशन भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित करने की मांग की है और पंजाब की तर्ज पर देय भत्ते देने का बोर्ड से आग्रह किया है।
विज्ञापन
वहीं सरकार से 15 मई 2003 के बाद नियुक्त हुए सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को नई पेंशन योजना की जगह पर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। बैठक में रमेश चंद पजयाला, धर्म सिंह जंबाल, गुरदेव कौशल, लेख राम, मनमोहन भट्टी, मदन लाल शर्मा, देवराज प्रकाश चंद, बृजलाल प्रेमलाल, नानक सिंह, विद्यासागर शर्मा, शमशेर सिंह चंदेल, सतीश चंदेल आदि मौजूद रहे।