{"_id":"5ba653dd867a557fe978640f","slug":"151537627101-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की रोकथाम के लिए सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की रोकथाम के लिए सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू की रोकथाम के लिए सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस
कहा, स्वास्थ्य विभाग के लचर रवैये से आज स्थिति बनी दयनीय
डेंगू को लेेकर प्रशासनिक दावे हो रहे हवा, बढ़ रही दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, बिलासपुर में फैले डेंगू को रोकने के लिए कुछ तो करो’। इस नारे के साथ युवा कांग्रेस जल्द ही सड़कों पर उतरने जा रही है। बिलासपुर में तीन माह से फैले डेंगू को लेकर युवा कांग्रेस भड़क उठी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के महासचिव आशीष ठाकुर ने बताया कि बिलासपुर में फैला डेंगू आने वाले भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। अगर समय रहते इसकी रोकथाम विभाग कर लेता तो आज बिलासपुर की इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती।
महासचिव आशीष ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन भले ही डेंगू रोग को लेकर कितना ही संवेदनशील होने का दावा करे लेकिन डेंगू की रोकथाम अब जिला एवं स्वास्थ्य प्रशासन के वश की बात नहीं है। डेंगू के मामले 1300 से पार पहुंच चुके हैं जोकि कोई अच्छा समाचार नहीं है। इस रोग को लेकर प्रशासनिक दावे हवा हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी एक ही खबर में हर रोज एडिटिंग कर प्रस्तुत किया जा रहा है जिसमें नए मामलों के समावेश के साथ किस-किस स्थान पर कितनी सफाई विभागीय कर्मचारियों द्वारा की गई है। जबकि अब तक कुल कितने लोग डेंगू का शिकार हुए हैं इस बात को उजागर नहीं किया जा रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिले में डेंगू रोग पर अंकुश का न लगना भी सवालों के कटघरे में हैं। शुरूआती दिनों में केरल, दिल्ली, कांगड़ा से कई टीमों ने आकर नगर का दौरा किया तथा स्वच्छता को लेकर जागरूकता का अलख जगाया गया लेकिन हैरानी का विषय है कि अब नगर वासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। वहीं डेंगू के कारण सामाजिक सौहार्द पर भी इसका असर पड़ रहा है। लोग अपने रिश्तेदारों के यहां डेंगू के डर से नहीं आ रहे हैं। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश ठाकुर, नरेश, पंकज, राहुल, निशांत, आकाश, अदनाम, आयाज, शाहाबाद, अभिषेक, मनीष, विक्रम, नरेश राणा, अजय व युवा कांग्रेस ने कहा कि वह जल्द ही सीएमओ कार्यालय का भी घेराव करेंगे क्योंकि जब तक विभागीय अधिकारियों को उठाया नहीं गया, तब तक यह डेंगू खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
इनसेट....
शहर में नहीं लगे हैं जागरूकता बैनर
महासचिव आशीष ठाकुर ने बताया कि तीन माह से शहर के किसी भी स्थान पर डेंगू के बचाव व लक्षण के कोई भी जागरूक बैनर नहीं लगाए गए हैं। विभाग डोर-टू-डोर यह लोगों को जाकर जागरूक कर रहा है लेकिन हर स्थान तक विभाग का पहुंचना भी संभव नहीं हो सकता। इसके कारण विभाग को शहर के चौराहों पर डेंगू के लिए जागरूकता बैनर लगाने चाहिए।
----------------
...खेमराज शर्मा।