फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिला में दो अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

जिला में दो अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

Sat, 15 Sep 2018 11:02 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
जिला में दो अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। स्वच्छता ही सेवा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ करके भारत को स्वच्छ बनाना है। उपायुक्त विवेक भाटिया ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वच्छता की ओर आपका बढ़ाया गया एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में कारगर भूमिका का निर्वहन करेगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 15 सितंबर से 2 अक्तूबर चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी नागरिकों को अहम भूमिका अपेक्षित रहेगी। स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थियों के अतिरिक्त पंचायतीराज संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, महिला मंडलों, युवक मंडलों, मीडिया व गणमान्यों व्यक्तियों द्वारा आम लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वे अपने घर, मोहल्ले व गांव के आसपास के परिसर की सफाई का विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से भी आह्वान किया कि वे आगामी दिनों में अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता के लिए श्रमदान करें तथा कार्यालय को स्वच्छ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला को स्वच्छ बनाने के लिए डोर- टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था सुदृढ़ व सुचारु रूप से संचालित की जा रही है तथा खुले में कूड़ा फेंकने वालों को जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया हैं।
----------
...जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed