फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी

बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी

Tue, 08 May 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी
बरमाणा (बिलासपुर)। एशिया की सबसे बड़ी ट्रक ऑपरेटर यूनियन बरमाणा व भूतपूर्व सैनिक यूनियन बरमाणा के सदस्यों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। कोई भी गाड़ी सीमेंट से लोड़ नहीं हो सकी। सभा के पुकार हाल में हजारों की संख्या में ट्रक ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर एसीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों ने पुकार हाल में फैसला लिया कि जब तक एसीसी प्रबंधन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता है तब तक ऑपरेटरों का एसीसी प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। सभा के महासचिव कुलदीप गौतम ने बताया कि मंगलवार सुबह एसीसी प्रबंधन की ओर से फोन वार्ता के लिए आया। सभा के प्रधान रमेश ठाकुर, महासचिव कुलदीप गौतम की अध्यक्षता में मंदिर दुर्गा माता के परिसर में मांगों व समस्याओं पर एक घंटा तक मंत्रणा हुई। सभी सदस्यों ने वर्ष 2016 के पूर्व किराये की बहाली के लिए एकमत से सहमति जगाई। बैठक के बाद एसीसी प्रबंधन को टेलीफोन कर सूचित किया गया कि वर्ष 2016 के 6, 8, 10 अनुपात के अनुसार ही किराये की बहाली चाहते हैं।
विज्ञापन

सभा महासचिव कुलदीप गौतम को टेलीफोन पर एसीसी प्रबंधन की ओर से पिछले किराये की बहाली की सहमति नहीं जताई गई। इसके चलते ट्रक ऑपरेटर को अपना संघर्ष आठवें दिन भी जारी रखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान चंदु राम ठाकुर, सभा चेयरमैन पवन कौशल, कोषाध्यक्ष राजेश ठाकुर, उपप्रधान प्रदीप ठाकुर, पूर्व महासचिव एवं सदस्य रजनीश ठाकुर, मुख्य संरक्षक सुरेश चौधरी, मुख्य सलाहकार जयसिंह ठाकुर, सलाहकार संतोष कुमार, सहसचिव विनय कुमार वर्मा, प्रवक्ता कमल किशोर, सदस्य गंगा सिंह ठाकुर, राकेश कुमार ठाकुर, जीतराम गौतम, राम कुमार शर्मा, कश्मीर सिंह, राजेश कुमार, हरविंद्र सिंह व रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed