{"_id":"5ae5f6d44f1c1ba0098b70d9","slug":"151525020372-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता बाजार में बनेगा सर्कुलर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता बाजार में बनेगा सर्कुलर रोड
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विस क्षेत्र में विकास कार्यों को जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। झंडूता बाजार, विकास खंड तहसील कार्यालय से होते हुए एक सर्कुलर रोड बनाया जाएगा। इस पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
उपमंडल झंडूता के विश्रामगृह में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक जेआर कटवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास सड़कों और पुलों से होता है। कोटधार को झंडूता से जोड़ने के लिए पनोल, झंडूता, नंदनगरओ व जेजवीं में सड़क बनाने के लिए एमडीआर के तहत 84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह रोड कलोल, झंडूता, नंदनगरों से माकड़ी जेजवीं से जुड़ेगा। नंद नागरों में पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 50 लाख डीपीआर बनाने के लिए बजट रखा गया है। पुल बन जाने से कोटधार की आधी आबादी झंडूता से सीधी जुड़ जाएगी। झंडूता आने के लिए 15 से 20 किलोमीटर की दूरी कम होगी।
उन्होंने कहा कि झंडूता बाजार, विकास खंड तहसील कार्यालय से होता हुआ एक सर्कुलर रोड बनाया जाएगा। जिस पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बाला व बेहना को जोड़ने वाले बाला पुल पर 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जो एक वर्ष के अंदर बन जाएगा। बरठीं, बड़गांव, री-रडोह को तहसील कार्यालय से जोड़ने के लिए सिर खंड पर जल्द ही पुल का निर्माण किया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार कर दी गई है। कोटधार में पानी की समस्या को देखते हुए 38 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार गई है। इससे कोटधार के साथ-साथ बल्हसीणा तक पीने के पानी की समस्या दूर हो जाएगी। यह सारी योजनाएं जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी। इस मौके पर झंडूता के उपप्रधान राकेश चंदेल, पीआर संख्यान व रमेश चंद धीमान उपस्थित रहे।