{"_id":"5c76bf96bdec2273a13574ce","slug":"141551286166-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटधार व तलाई क्षेत्र के लिए 48 करोड़ की योजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटधार व तलाई क्षेत्र के लिए 48 करोड़ की योजना मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर/झंडूता। उपमंडल झंडूता के पिछड़े क्षेत्र कोटधार और शाहतलाई की 6 पंचायतों में आने वाले समय में पानी का संकट नहीं रहेगा। बीबीएमबी ने लोगों की सुधिधा के लिए भाखड़ा डैम से हर दिन 80 लाख लीटर पानी उठाने को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब लोगों के लिए सरकार कुटबांगूल-कोटधार के लिए 48 करोड़ से पानी की योजना तैयार करेगी, जो शिलान्यास के बाद अगले दो साल में बन कर तैयार हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिला के झंडूता विस क्षेत्र में सबसे पिछड़ा क्षेत्र कोटधार है। जहां के लोगों को लंबे समय से पानी की समस्या का सामना करना पड़ता था। हालांकि पूर्व में कई सरकारों ने लोगों को आश्वासन दिए कि लोगों की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। लेकिन सालों से चली आ रही मांग अब पूरी हुई। राज्य सरकार और बीबीएमबी के मध्यम इस संबंध में लंबे समय से बातचीत चल रही थी। जिस पर अब बीबीएमबी ने क्षेत्र के लिए हर रोज का 80 लाख लीटर पानी डैम से उठाने की मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार अब सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जल्द ही इसका शिलान्यास कर देगी। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले दो सालों में यह योजना बन कर तैयार हो जाएगी। जिससे वर्तमान में कोटधार की 14 और तलाई क्षेत्र की 6 पंचायतों के करीब 65 हजार लोगों को लाभ होगा। योजना अगले 50 सालों को ध्यान में रख कर तैयार की जा रही है। जिससे साफ है कि अगले 50 साल तक अब उक्त क्षेत्र में लोगों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बीबीएमबी ने राज्य सरकार को डैम से 80 हजार लीटर पानी रोज का उठाने की मंजूरी दे दी है। अब जल्द अन्य औपचारिकताएं पूरी कर योजना का शिलान्यास कर दिया जाएगा। लक्ष्य है कि शिलान्यास के बाद दो सालों में योजना तैयार हो जाएगी। इस पर 48 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
-जेआर कटवाल, विधायक झंडूता विस क्षेत्र