{"_id":"5bd4b2fabdec226993578644","slug":"141540666106-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर अध्यापिकाएं पहुंची स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर अध्यापिकाएं पहुंची स्कूल
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ पर अध्यापिकाएं पहुंची स्कूल
गेहड़वी स्कूल में अध्यापिकाओं ने करवा चौथ पर भी पढ़ाए बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला गेहड़वीं के नौनिहालों की पढ़ाई खराब न हो इसलिए पाठशाला की अध्यापिकाओं ने करवा चौथ के दिन भी बच्चों की क्लास ली।
पाठशाला की अध्यापिका मीना शर्मा ने बताया कि उनकी प्राथमिक पाठशाला में सभी अध्यापकों के प्रयासों से लगभग 150 तक बच्चों की संख्या पहुंच चुकी है। बच्चों को निजी पाठशालाओं से स्पर्धा करवाने के लिए पाठशाला में अंग्रेजी माध्यम से भी बच्चों की पढ़ाई करवाई जा रही है। अध्यापिका मीना शर्मा द्वारा बच्चों को स्मार्ट कक्षाएं चलाने के लिए एक एलईडी भी उपहार स्वरूप पाठशाला को दान में दी है जिस पर नेट के माध्यम से बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जा रही है।
पाठशाला में इस प्रकार की गतिविधियों के चलते संख्या में इजाफा हुआ है। अभिभावकों ने मीना शर्मा की प्रशंसा करते हुए सरकार से भी मांग की है कि स्मार्ट कक्षाएं शुरू होने के बाद पाठशाला में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि बच्चे अच्छी प्रकार और आसान तरीके से पढ़ाई कर सके।
विज्ञापन
------------
....मंगल ठाकुर।