फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले में शहरी विद्युत वितरण प्रणाली व्यवस्था होगी सुदृढ़

जिले में शहरी विद्युत वितरण प्रणाली व्यवस्था होगी सुदृढ़

Fri, 26 Oct 2018 08:36 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
जिले में शहरी विद्युत वितरण प्रणाली व्यवस्था होगी सुदृढ़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के लोगों को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भारत सरकार की इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम कारगर भूमिका का निर्वहन करेगी। यह जानकारी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने 1 करोड़ 17 लाख 31 हजार राशि से निर्मित होने वाली शहरी विद्युत वितरण प्रणाली व्यवस्था सुदृढ़ व आधुनिकीकरण के लिए महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ करने के पश्चात श्री नयना देवी में भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के आरंभ होने से जिला बिलासपुर में विद्युत सुधार के क्षेत्र में एक मील का पत्थर स्थापित होगा।

अनुराग ने कहा कि स्कीम के अंतर्गत श्री नयना देवी में 7 किमी नई एचटी लाइन बिछाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 8 किमी एलटी लाइन भी बिछेगी तथा 2.6 किमी एलटी लाइनों का नवीनीकरण संवर्धन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे तथा तीन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिला के श्री नयना देवी, घुमारवीं व तलाई नगरों के लिए 882.53 लाख की राशि खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed