{"_id":"5bcb7b25bdec2242912046c2","slug":"141540061989-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडी तिवारी को बिलासपुर से भी था बेहद लगाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी तिवारी को बिलासपुर से भी था बेहद लगाव
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी का बिलासपुर से बेहद लगाव था। उनका नगर के मोहल्ला विसारतनगर निवासी स्वर्गीय नजीर दूला खां, मोहल्ला साहूकारा निवासी स्व. डा. बीएस शुक्ला, ग्राम अनवरिया निवासी स्वर्गीय चंचल सिंह और स्व. दलजीत सिंह से अच्छा दोस्ताना था।
नगर के तहसील रोड निवासी सुजात खां ने बताया कि तिवारी जब भी उत्तराखंड से दिल्ली या लखनऊ जाते थे तो बिलासपुर होकर ही गुजरा करते थे। अपने मित्र नजीर दूला खां और डा. शुक्ला से जरूर मिलते थे। वह भले ही कुछ ही देर के लिए रुकते थे लेकिन चंद ही मिनटों में अपने दोस्ताें से मिलकर जाते थे। डा. शुक्ला के पुत्र डा. एस के शुक्ला और खां के पुत्र मंजू खां व जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू तिवारी की पुरानी बातों को याद करते हैं। अपने परिवारों के प्रति उनके स्नेह को याद करते हुए उनकी याद में बेहद गमगीन दिखे। सुजात खां ने बताया कि तिवारी ने नजीर दूला खां को आल इंडिया गन्ना फेडरेशन का संचालक भी बनवाया था। आज सभी के परिजन तिवारी के निधन से दुखी हैं।