{"_id":"5bc8a090bdec22697b115970","slug":"141539874960-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभकरण के पांच टुकड़े देखकर दर्शक हुए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभकरण के पांच टुकड़े देखकर दर्शक हुए हैरान
Updated Thu, 18 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभकरण के पांच टुकड़े देखकर दर्शक हुए हैरान
रौड़ा सेक्टर में सुंदर तरीके से दर्शाया कुंभकर्ण और मेघनाद वध का दृश्य
डियारा में रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में उमड़ी लोगों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में चल रही रामलीला के आठवें दिन कुंभकर्ण वध और मेघनाद वध का दृश्य दिखाया गया। दृश्यों को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़े। कुंभकर्ण वध को आधुनिक तरीके से दिखाते हुए कलाकारों ने लोगों का खासा मनोरंजन किया। जबकि दूसरे दृश्य में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया जिसमें वह मेघनाद का शीश काटकर अपने साथ ले जाते हैं।
राम नाटक मंचन की आठवीं संध्या में कुंभकरण वध दृश्य को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़ पड़े। दृश्य को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित करते हुए कलाकारों ने कुंभकरण के पांच टुकड़े कर दर्शकों को हैरान कर दिया। इस दृश्य में कुंभकरण का अभिनय रितेश ने बखूबी से निभाया। दूसरे दृश्य में लक्ष्मण मेघनाद का वध करते हैं तथा उसका शीश काटकर अपने साथ ले जाते हैं। इस दृश्य में लक्ष्मण का किरदार सोहन लाल पुंडीर व मेघनाद का किरदार करने वाले कलाकार ने बेहतर तरीके से लोगों के समाने अभिनय प्रस्तुत किया।
वहीं डियारा सेक्टर में भी राम नाटक मंचन पर कुंभकरण, मेघनाद वध सहित अन्य मनमोहक दृश्य कलाकारों द्वारा दिखाए गए। काफी संख्या में यहां पर लोग दृश्यों को देखने पहुंचे। वहीं इस संध्या में राम का अभिनय नवीन सोनी, लक्ष्मण रिशु शर्मा, कुंभकरण संदीप गुप्ता, रावण बृजेश कौशल, मेघनाद नितिन, विभीषण रजत कुमार, हनुमान राजेंद्र चंदेल, सुग्रीव गिरीश, विलोमा शुभम कुमार, अंगद पारस गौतम, जावंत अंशुल प्रजापति ने निभाया।
विज्ञापन
----------------
....खेमराज शर्मा।