{"_id":"5bc74f07bdec226947534788","slug":"141539788551-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयनादेवी में अष्टमी पूजन पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयनादेवी में अष्टमी पूजन पर उमड़ी भीड़
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नयना देवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी में बुधवार को अष्टमी पूजन यहां बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अष्टमी पूजन और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
इस मौके पर जहां श्रद्धालुओं ने माता का हवन किया, वहीं माता की कड़ाई का भोग भी लगाया। पुजारी सीताराम शर्मा, विशाल शर्मा, राजेश शर्मा ने बताया कि अष्टमी का दिन माताजी को सर्वप्रिय है और इस दिन जो भी श्रद्धालु माताजी को हलवे का भोग लगाता है और हवन यज्ञ करता है माता उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नवरात्रों के दौरान अष्टमी पूजन जरूर करें।