{"_id":"5bb66a77867a5528f213a3a9","slug":"141538681463-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर लाठी चार्ज करने की हुई चौतरफा निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर लाठी चार्ज करने की हुई चौतरफा निंदा
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जनसेवा सहायक पार्टी ने नगर कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ओपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाए उन्हें लाठियों से पिटवाकर अत्याचार कर रही है। इसे किसी शर्त में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी सरकार के खिलाफ उनकी पार्टी आंदोलन शुरू करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष इरशाद खां, हरिओम सक्सेना, मगदूम, सुनील जैन, आर के दक्ष प्रजापति, करन मौर्य, हरप्रीत सिंह, प्रताप मौर्य आदि मौजूद रहे।
उधर, भाकियू अंबावत्ता के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी और युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा आदि ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में किसानों के साथ अत्याचार करने वाली सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने, कृषि यंत्रों से जीएसटी हटाने, 60 साल पूरे करने वाले किसानों को पेंशन व शादी अनुदान दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर विजयपाल, सरताज अली, शाहिद खां, मुबारक हसन, धर्मप्रीत सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।