फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शाहतलाई में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

शाहतलाई में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

Tue, 25 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। क्षेत्र में 3 दिन हुई मूसलाधार बारिश से शाहतलाई व आसपास के क्षेत्रों में जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। संपर्क सड़कों पर ल्हासे गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से ठप हो गई है जिस कारण कोटधार क्षेत्र का दूसरे क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है। इसकी वजह से लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर मकानों के भीतर पानी घूस गया है तथा मकानों के आसपास की जमीन फटने से मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।
बारिश के कारण शाहतलाई मरोत्तन, शाहतलाई-कोसरियां- डोहक - नघ्यार, शाहतलाई - जड्डू - मलरोओं सड़कों पर ल्हासे व कई जगह सड़क टूटने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही 6 जेबीसी मशीनें लगाकर यातायात सुचारु करने के लिए काम शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोपहर तक छोटे वाहनों की आवाजाही शाहतलाई-कलोल, कलोल-घुमारवीं, शाहतलाई-कोसरियां सड़क पर सुचारु कर दी गई है। लोनिवि ने दावा किया है कि अन्य सड़कों को भी जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कलोल के सहायक अभियंता शशीपाल धीमान ने बताया कि विभाग का शाहतलाई-घुमारवीं, शाहतलाई-कलोल व कलोल-घुमारवीं सड़कों पर आवाजाही बहाल करने पर मुख्य रूप से केंद्रित है। 6 जेबीसी व लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अवरुद्ध मार्गों को खोलने में जुटे हुए हैं। ------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed