फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   राजनीति दल वोट बैंक के लिए बढ़ा रहे आरक्षण

राजनीति दल वोट बैंक के लिए बढ़ा रहे आरक्षण

Mon, 24 Sep 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
राजनीति दल वोट बैंक के लिए बढ़ा रहे आरक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। अखिल भारतीय हिमाचल क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन रोहल के गांव लेहड़ में किया गया जिसकी अध्यक्षता सत्यपाल वर्मा ने की। खंड अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, सूबेदार रतन लाल ठाकुर ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्ण समाज के साथ सरकार की ओर से की जाने वाली अनदेखी व एससी एसटी एक्ट के काले कानून की निंदा की गई। साथ ही सभी क्षत्रिय समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि जातिगत आरक्षण को समाप्त किया जाए। जातिगत आरक्षण देकर समाज को बांटा जा रहा है। आज के युग में छुआछूत नहीं की जा रही है। आरक्षण भी समाप्त होने चाहिए। संविधान में डॉ. आंबेडकर ने 10 साल के लिए आरक्षण रखा था लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने वोट बैंक बटोरने के लिए 70 सालों के बाद भी इसे समाप्त नहीं किया। वर्मा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आरक्षण समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ग्राम स्तर पर समितियों का गठन भी किया गया जिसमें नंदलाल ठाकुर अध्यक्ष, अनिल कुमार व जयपाल उपाध्यक्ष, सुरेश ठाकुर सचिव, राम लाल ठाकुर सचिव, जय सिंह मुख्य सलाहकार चुने गए।
इसके अलावा सदस्यों में लाल सिंह ठाकुर, भाग सिंह, सुभाष चंद्र, सोहन लाल ठाकुर, इंद्र सिंह, किशोरी लाल को नियुक्त किया गया।
------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed