{"_id":"5ba7a291867a557f5d4c4122","slug":"141537712785-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोर्या के उद्घोष के बीच गोविंद सागर झील में मूर्ति विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोर्या के उद्घोष के बीच गोविंद सागर झील में मूर्ति विसर्जन
Updated Sun, 23 Sep 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोर्या के उद्घोष के बीच गोविंद सागर झील में मूर्ति विसर्जन
श्री दुर्गा मंदिर रौड़ा सेक्टर में आयोजित भगवान गणेश रंगनाथ महोत्सव संपन्न
रिमझिम बारिश में बैंडबाजों के साथ झूमते नजर आए श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित भगवान गणेश रंगनाथ महोत्सव के समापन पर गणपति मूर्ति विसर्जन विधिवत रूप से किया गया। गोविंद सागर झील के बीचोंबीच मंत्रोच्चारण के साथ गणपति जी का विसर्जन हुआ।
इससे पूर्व श्री दुर्गा मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ सैकड़ों लोगों ने हवन में पूर्णाहुति दी। इसके बाद बैंड बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जोकि मंदिर से शुरू होकर गुरुद्वारा चौक व रौड़ा सेक्टर होते हुए गोविंद सागर झील के किनारे लुहणू मैदान में पहुंची। शोभा यात्रा में महिलाओं और पुरुषों के साथ युवाओं की मंडली ने जमकर गणपति जी के जयकारे लगाए और नृत्य किया।
लुहणू मैदान से सभी श्रद्धालु गणपति जी की मूर्ति को मोटर बोट के माध्यम से गोविंद सागर के बीचोंबीच लेकर पहुंचे जहां पर गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। वहीं, बीती रात्रि मंदिर परिसर में भजन संध्या आयोजित की गई जिसमें भजन गायक अभिषेक सोनी व लक्ष्मण दास लच्छू ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। हालांकि भजन संध्या के दौरान बारिश ने खूब खलल डाला, लेकिन बावजूद इसके श्रद्धालु पंडाल में डटे रहे और उन्होंने प्रभु भजनों पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
----------------
....खेमराज शर्मा।