फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नगर परिषद नहीं मानती कोर्ट के आदेश

नगर परिषद नहीं मानती कोर्ट के आदेश

Sat, 22 Sep 2018 08:12 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद नहीं मानती कोर्ट के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश की सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं के लिए कुछ समय पूर्व हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए थे कि प्रत्येक पंचायत या नगर परिषद में तय अवधि तक गोसदनों का निर्माण करें। इसी कड़ी में घुमारवीं नगर परिषद ने कुछ समय पूर्व वार्ड-छह टिक्करी के अबढाणीघाट में गोसदन के लिए जमीन चयनित की थी। यह जमीन लगभग तीन बीघा के करीब थी, जो वन विभाग के अधीन आती हैं। इसका निरीक्षण भी किया लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद भी जमीन को चयनित करने के आगे कुछ नहीं हो पाया है।
नगर परिषद के अधिकारी और चुने हुए प्रतिनिधि लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर कितने गंभीर है यह अंदाजा इस बात से ही लगाया जाता है कि नगर परिषद के अधिकारी और चुने हुए प्रतिनिधियों ने सिर्फ एक बार ही निरीक्षण करने के उपरांत बात वहीं खत्म कर दी है। आज की स्थिति अपनी बात खुद बयां कर रही है कि नगर परिषद के क्षेत्र और उसके आसपास व सड़कों पर लावारिस पशुओं की संख्या में दिन-प्रतिदिन निरंतर बढ़ोतरी दर्ज हो रही हैं। नगर परिषद के चुने हुए प्रतिनिधि हाथ पे हाथ धरे बैठें हैं तथा हाईकोर्ट के आदेशों को भी नहीं मानते हैं।
विज्ञापन

घुमारवीं उपमंडल में दो गोशालाएं कार्य कर रही हैं जो पड़यालग व कुठेड़ा में हैं उनमें भी पशु संख्या से अधिक रखे गए हैं। सड़कों पर घूम रहे यह पशु झुंड में देखे जा सकते हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़कों पर घूम रहे यह लावारिस पशु कई बार इतने हिंसक हो जाते हैं कि लोगों को मारने पर उतारू हो जाते हैं। क्षेत्र में लावारिस पशुओं ने कई लोगों को घायल किया है तथा दो को मौत के घाट उतार दिया है। इनमें एक घटना कुछ समय पूर्व औहर में और दूसरी बरठीं क्षेत्र में घटी है। घुमारवीं उपमंडल के कुछ क्षेत्रों में लावारिस पशुओं के आतंक से लोगों ने खेतीबाड़ी करनी ही छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की अध्यक्षा गीता महाजन ने कहा कि नगर परिषद के प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नगर परिषद के क्षेत्र अबढाणीघाट में जगह चयनित की है जिसके बारे में प्रस्ताव बनाकर एसडीएम घुमारवीं को भेजा है। काफी समय बीत जाने के बाद एसडीएम की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।

वहीं, एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि इस बारे में नगर के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी कि वह दोबारा प्रस्ताव बनाकर भेजें जिस पर शीघ्रता पूर्वक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed