{"_id":"5ba3ed88867a557ff129cb82","slug":"141537469832-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं पर किसानों और व्यापारियों के बीच हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं पर किसानों और व्यापारियों के बीच हुआ समझौता
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश किसान संघर्ष समिति और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में एसडीएम ने समझौता कराया। बैठक में तय किया गया कि किसान मानक के अनुरूप धान की फसल व्यापारियों को दें।
कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में एसडीएम की अध्यक्षता में किसानों, व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें समिति के संयोजक अमरजीत सिंह ने व्यापारियों द्वारा किसानों का शेाषण करने की बात कही। वहीं व्यापारियों ने कहा कि किसान उन्हें सूखा धान दें, तो वह कटौती नहीं करेंगे। करीब दो घंटे तक हुई बैठक में तय हुआ कि किसान और व्यापारी आपस में सामंजस्य बनाकर काम करेंगे। किसान केंद्रों पर सूखा हुआ धान भेजेंगे। एसडीएम ने किसानों से ऑन लाइन फसल बेंचने को रजिस्ट्रेशन कराने को कहा। बैठक में राइस मिलर्स एसोसिएशन के रीजनल चेयरमैन विपिन कुमार पप्पी, तराई खाद्य व्यापार संघ चेयरमैन सुनील गुप्ता, रामफल अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां, वीर सिंह बिर्क, सुखविंद्र सिंह चीमा, बाबा प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मंडी सचिव अरुण कुमार ने किया।