{"_id":"5ba2640b867a5501346c3183","slug":"141537369099-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के 36 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के 36 नए मामले आए सामने
Updated Wed, 19 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
consult doctor
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला में बुधवार को डेंगू के एक साथ 36 मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। अकेले मार्कंडेय से ही 22 डेंगू के मामले सामने आए हैं। जबकि बिलासपुर शहर से 10 मामले डेंगू के जिला अस्पताल में पहुंचे हैं। अभी तक यहां से तीन डेंगू के मरीजों को रेफर भी किया जा चुका है। जबकि लगातार डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को डेंगू के 36 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 10 मामले बिलासपुर शहर से, 22 मामले मार्कंडेय से, 3 मामले घुमारवीं से और 1 मामला मंडी से दर्ज किया गया। डेंगू से पीड़ित 199 रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें से डेंगू से पीड़ित पांच रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा। डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-7 में 4, वार्ड-11 में 20 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्ड- 1, 2, 3, 5, 6, 9, 10 और 11 में जाकर 148 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया तथा 177 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
-----------------