{"_id":"5a806dd84f1c1b93268b9897","slug":"141518366168-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर गार्डों को पिछले छह महीने से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर गार्डों को पिछले छह महीने से नहीं मिला वेतन
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
Tension
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
इंटक से संबंधित आल हिमाचल पीडब्लयुडी-आईपीएच एंड कांट्रैक्चुअल वर्कर्स युनियन बिलासपुर की बैठक का आयोजन किया गया। घुमारवीं कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला इंटक मुख्य संगठन सचिव रतन लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर घुमारवीं, कलोल, झंडूता, कंदरौर, सदर, जुखाला आदि ब्रांचों के प्रधान महासचिव और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। पंचायत वाटर गार्डों के राज्य प्रधान भूपेंद्र चंदेल ने भी वाटर गार्डों सहित मीटिंग में शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए पंचायत वाटर गार्डों के राज्य प्रधान ने कहा कि वाटर गार्डों का मासिक वेतन पिछले छह महिनों से जारी नहीं हुआ है। जबकि आईपीएच विभाग में पानी के टैंकों की सफाई का कार्य वाटर गार्डों ने ही किया है। वाटर गार्डों से विभाग 8 घंटे काम ले रहा है जबकि राजकीय अधिसूचना में सरकारी ड्यूटि केवल चार घंटे ही है। चंदेल ने कहा कि सरकार ने आईआरडीपी के परिवारों को पंचायत के अधीन चार घंटे का रोजगार देकर उन्हें बेरोजगार बना दिया है। पिछली सरकार ने सितंबर 2017 कैबिनेट की मींटिग मे फैसला लिया था कि वाटर गार्डों का मासिक वेतन 1750 से बढ़ाकर 2500 रूपये कर दिया गया है। उन्हें अभी तक 2500 रुपये वेतन नहीं मिला है। मलोखर के प्रधान नगीन ठाकुर ने कहा कि कुशल, अर्ध कुशल क्लास-3 श्रेणी के कर्मचारियों की आईपीएच वृत बिलासपुर का श्रेणीकरण नहीं किया जा रहा है। जबकि ग्रेड-1 व ग्रेड-2 के पद रिक्त पड़े हैं। वृत स्तर पर फोरमैन के पद पदोन्नति द्वारा नहीं भरे जा रहे हैं जबकि अन्य वृतों में फोरमैन की पदोन्नति की जा रही है। कंदरौर के सचिव ध्यान सिंह ठाकुर ने कहा कि जल मंडल बिलासपुर द्वारा क्लास-4 कर्मचारियों को 4-9-14 सेवाकाल पूर्ण करने के उपरांत प्रवीणता वेतन वृद्घि नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेताया है कि यदि सरकार के समक्ष वास्तविक स्थिति रखते हुए न्याय नहीं दिलाया तो यूनियन सारा सच मंत्री के समक्ष रखेगी।
इस अवसर पर घुमारवीं के प्रधान रतन लाल शर्मा ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार करके नरोत्तम दत्त धीमान को कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया। नरोत्तम दत्त वर्तमान में उप-प्रधान के पद पर कार्य कर रहे थे। बैठक में यूनियन के महासचिव संजय शर्मा, राम प्रकाश, मुकेश कुमार, कमला देवी, सोमा देवी, नगीन ठाकुर, ध्यान सिंह, कुलवंत सिंह, सुरेश कुमार, प्रेम चंद, चमन लाल, अशोक कुमार, हेम राज, राज कुमार, श्रवण शर्मा, नरोत्तम धीमान, ओंकार गुलेरिया, ज्ञान चंद, रणवीर पटियाल, चंचल कुमार, मनसा राम, पवन कुमार, रविंद्र कुमार, मदन ठाकुर, बलदेव पटियाल, सुख देवी, धर्मपाल, बलवीर सिंह और इंटक सचिव प्रेम लाल भाटिया आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन