{"_id":"64f1ca6eb818fc91fe097cfc","slug":"1391-students-registered-for-childrens-science-conference-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-4925-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए 1391 छात्रों ने किया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए 1391 छात्रों ने किया पंजीकरण
विज्ञापन
-31 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर 2023 तक बढ़ाई पंजीकरण की तिथि
संवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। बाल विज्ञान सम्मेलन 2023 में पंजीकरण अब 10 सितंबर तक होगा। विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद पोर्टल पर अभी तक बिलासपुर के 214 स्कूलों के 1391 छात्रों ने पंजीकरण किया है। बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए छात्रों का पंजीकरण का दौर जारी है।
विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने बाल विज्ञान सम्मेलन में आवेदन करने की तिथि को 31 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर 2023 तक बढ़ा दिया है, ताकि कोई भी छात्र आवेदन करने से वंचित न रह सके। पंजीकरण से वंचित चल रहे छात्र जल्द से जल्द पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने का मौका मिल सके। वहीं जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि छात्रों के रुझान को देखते हुए बाल विज्ञान सम्मेलन में पंजीकरण करने की तिथि को 10 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है, ताकि कोई भी छात्र बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने से वंचित न रह सके। हर स्कूल से तीन कैटेगरी में छात्र भाग ले सकते हैं। सीनियर सेकेंडरी में 11वीं व 12वीं, सीनियर ग्रुप में नौवीं से दसवीं, जूनियर ग्रुप में छठी से आठवीं कक्षा के बच्चे भाग ले सकते हैं। विज्ञान क्विज में प्रत्येक स्कूल से दो छात्र, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में प्रत्येक स्कूल का एक छात्र, साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में एक छात्र और साइंस मॉडल में भी नवमी से बारहवीं कक्षा तक एक छात्र इसमें भाग ले सकते हैं।