फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अब अस्पताल में निशुल्क होंगे स्क्रब टायफस के टेस्ट

अब अस्पताल में निशुल्क होंगे स्क्रब टायफस के टेस्ट

Fri, 19 Oct 2018 08:32 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
अब अस्पताल में निशुल्क होंगे स्क्रब टायफस के टेस्ट
consult doctor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल में स्क्रब टायफस की चपेट में आ रहे लोगों के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इसी संदर्भ में बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रब टायफस के टेस्ट अस्पताल में निशुल्क करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और अस्पताल में यह सुविधा मरीजों को पूरी तरह से निशुल्क दी जा रही है।
बता दें कि मरीजों को पहले इस टेस्ट के लिए जिला अस्पताल या फिर निजी लैबों में जाकर भारी भरकम रकम चुकानी पड़ती थी लेकिन अब यहां पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश आहलूवालिया के प्रयासों से स्क्रब टायफस को गंभीरता से लिया और इस पर अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है। स्क्रब टायफस के मरीजों को अब उपचार के लिए इधर-उधर न जाना पड़े ऐसे में अब क्षेत्रीय अस्पताल में निशुल्क टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवा दी है।
विज्ञापन

गौर हो कि बिलासपुर में पहले से ही डेंगू बीमारी की चपेट में लोग आए हैं वहीं अब यह स्क्रब टायफस भी लोगों को डराने लग गया है क्योंकि जिला से काफी मामले स्क्रब टायफस के सामने आ गए हैं। इसके चलते अभी कुछ माह पहले ही यहां पर आए स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू के टेस्ट निशुल्क कर लोगों को राहत दी थी और अब स्क्रब के टेस्ट भी नि:शुल्क कर लोगों के लिए अच्छी सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
स्क्रब टायफस के टेस्ट किए निशुल्क
अस्पताल में स्क्रब के टेस्ट निशुल्क कर दिए हैं। जिला में स्क्रब के मामले भी सामने आ रहे हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि तेज फीवर आने पर डॉक्टर की सलाह लें।
-डॉ. राजेश आहलूवालिया, चिकित्सा अधीक्षक बिलासपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed